फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ लगा रहे युवक से मारपीट, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। फौज की भर्ती की तैयारी कर रहे मलसराय के युवकों ने सोमवार की सुबह दौड़ करने के दौरान दूसरे समुदाय के लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए देर शाम देवसेरस मार्ग पर अवरोध लगाकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिसकर्मियों से भी झड़प हुई। जाम लगा रहे युवकों का आरोप है कि सोमवार की सुबह संजय नामक युवक दौड़ लगाने पीछे रह गया तो देवसेरस के रहने वाले दूसरे समुदाय के लोगों ने रस्सी से बुरी तरह मारा-पीटा है। इसके बाद गांव में आकर उसने बताया तो आक्रोश पनप गया।
घटना के विरोध में शाम को गांव के एकत्रित हुए युवकों ने देवसेरस-सकरवा जाने वाले मार्ग पर अवरोध लगाकर जाम लगा दिया। गांव के रहने वाले महेश कुमार ने बताया कि गांव के बच्चे दौड़ करने जाते हैं लेकिन देवसेरस गांव के लोग कई बार पिटाई कर चुके हैं। पुलिस प्रशासन सिर्फ अज्ञात में मुकदमे की कह रहे हैं। जाम की सूचना के बाद पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

दो समुदायों के युवकों के बीच झगड़ेे की सूचना पर लगे जाम के बाद सीओ गोवर्धन वरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस और जाम लगा रहे युवकों की जमकर झड़प हुई। मारपीट के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खोला जा सका। वहीं शांति व्यवस्था को देखते हुए पुलिस फोर्स मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र गांव देवसेरस पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक लौकेश सिंह भाटी ने बताया कि कुछ युवकों ने कुछ देर के लिए मार्ग को रोक दिया था लेकिन तुरंत ही रास्ते को खुलवा दिया गया। मारपीट के मामले में तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें