फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मजदूरों से भरे टेंपो को मारी टक्कर...हाईवे पर बिखरे पड़े खून से लथपथ घायल, एक की हालत गंभीर

Sun, 06 Jul 2025 12:01 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। खेत में काम करने जा रहे मजूदरों के टेंपो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें 10 लोग घायल हो गए। हाईवे पर चीखपुकार मच गई। एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
हादसे के घायल अस्पताल में भर्ती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के छाता कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 19 स्थित चेतक एकेडमी के समीप रविवार को अज्ञात वाहन ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में 10 मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग 19 स्थित चेतक एकेडमी के समीप छाता से मथुरा की ओर जा रहे मजदूरों से भरे टेम्पो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से टेपों पलट गया। मजदूर हाईवे पर इधर-उधर गिर गए। हादसा होते ही हाईवे पर वाहनों के पहिया थम गए।

राहगीरों ने हाईवे पर पड़े मजदूरों को एक तरफ किया। पुलिस को सूचना दी। माैके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ आशीष सिंह ने बताया कि हादसे में 10 मजदूर घायल हुए है, इसमें एक की हालत गम्भीर है। ये छाता से टेम्पो में बैठकर रोजाना की तरह खेतों में काम करने जा रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें