फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: व्यवसायी की बेटी को अगवा करने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा । शहर में गोवर्धन रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े छह साल की बच्ची को उसके पिता के स्कूटर से खींचकर ले जाने का प्रयास किया। खींचतान के दौरान बदमाश सड़क पर गिर गया। इस पर पिता ने शोर मचाया तो बदमाश भाग निकले। सीसीटीवी फुटेज में एक अपहर्ता कैद हो गए हैं। पुलिस ने इसे पारिवारिक विवाद बताया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

महाराजा पार्क कॉलोनी, हाईवे के रहने वाले चंद्रप्रकाश अग्रवाल उर्फ अमन का तांबे के बर्तनों का व्यवसाय है। उन्होंने बताया कि वह मंगलवार दोपहर को अपनी छह साल की बेटी को स्कूल से अपने स्कूटर से लेकर लौट रहे थे। दोपहर करीब सवा बजे जैसे ही वह गोवर्धन रोड से अपनी कॉलोनी के पास पहुंचे तभी बाइक सवार दो बदमाशों में से एक ने उन्हें रोक लिया। तमंचा दिखाकर बच्ची का हाथ पकड़कर खींचा। उन्होंने पूछा क्या हुआ तभी वह बदमाश ने धमकाया कि बच्ची दे दो वरना तमंचा मार दूंगा। यह सुनते ही व्यवसायी ने बदमाश को धक्का देने का प्रयास किया मगर उसने व्यवसायी का हाथ पक़ड़ लिया।
व्यवसायी ने स्कूटर को आगे भगाया तो बदमाश घिसटकर सड़क पर गिर गया। दहशत में आए व्यवसायी ने कॉलोनी के गेट पर पहुंचकर शोर मचाया। गार्ड और अन्य लोग निकल कर आए, लेकिन तब तक एक बदमाश पैदल भाग निकला, जबकि दूसरा बाइक लेकर भाग गया। घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। घटना के संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि मामला अपहरण नहीं पति-पत्नी के विवाद का है। पत्नी व्यवसायी से अलग राजस्थान में रह रही है। बच्ची पिता के साथ रहती है। व्यवसायी ने कोई तहरीर भी नहीं दी है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें