फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विवाहिता को गला दबाकर मारने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। थाना क्षेत्र के एक गांव में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को गला दबाकर मारने की कोशिश की गई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जनपद अलीगढ़ के थाना गोरई के गांव श्यामगढ़ी निवासी रनवीर ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी दो बेटियों की शादी गांव कटैलिया निवासी योगेन्द्र व नरेन्द्र के साथ 9 फरवरी 2020 को की थी। 10 सितंबर को बेटी ने फोन कर बताया कि ससुरालीजन उसे और बड़ी बहन को मारने की फिराक में हैं। साथ ही धमकी दे रहे हैं कि पिता से 5 लाख रुपये मंगा नहीं तो जान से मार देंगे। बेटी का फोन आने के बाद जब वे कटैलिया पहुंचे तो देखा कि दोनों बेटियां लहूलुहान हालत में थीं। पूछने पर बेटी ने बताया कि नामजदों ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की,जब वह चिल्लाईं तो पड़ोसियों ने बचाया।
सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर योगेन्द्र, नरेंद्र, पीताम्बर, रीना व प्रेमवती के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें