फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छांहरी में राजस्व टीम और पुलिस पर पथराव

Fri, 06 Nov 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को मांट मूला की ग्राम पंचयात छांहरी में गरीबों के आवासीय पट्टों से अवैध कब्जा हटवाने गई मांट तहसील की राजस्व टीम पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया।
विज्ञापन


राजस्व टीम और पुलिस टीम के साथ मारपीट हुई और पथराव कर खदेड़ दिया। हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।

थाना मांट अंतर्गत गांव छांहरी में शुक्रवार दोपहर दो बजे अवैध कब्जा हटाने के लिए मांट तहसील से राजस्व टीम प्रभारी उमेश चंद्र सहित लेखपाल आदि कर्मचारी पैमाइश कर रहे थे।

आरोप है कि इसी दौरान अचानक छांहरी निवासी पन्नालाल और उसके साथी भूरा, धीरेन्द्र, भूदेव, निहाल सिंह, सूरजपाल, हरदो, रामबीर सहित 10 लोगों ने तहसील प्रशासन की टीम पर हमला कर पथराव कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने राजस्व प्रभारी उमेश और मांट मूला लेखपाल हरजन सिंह सहित पुलिस को खदेड़ दिया। इससे गांव में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई और टीम को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा।

इस मामले में मांट मूला के लेखपाल हरजन सिंह ने पन्नालाल सहित सभी लोगों के खिलाफ थाना मांट में पथराव करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना मांट प्रभारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर नामजदों के घर दबिश देना शुरू कर दिया है।


पथराव कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जो गरीबों की जमीन पर कब्जा कर बैठे हैं, उन्हें हटाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

अंजनि कुमार, एसडीएम मांट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें