फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सात लाख की रंगदारी न देने पर जानलेवा हमला, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां। जैंत थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद और अवैध वसूली का एक मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने गांव के ही दबंगों पर गाली-गलौज, मारपीट और 7 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वृंदावन निवासी कृष्ण मुरारी अग्रवाल ने थाना जैंत पर दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उन्होंने 8 फरवरी 2023 को मौजा सकराया बांगर तहसील में कृषि भूमि खरीदी थी, जिस पर वह तभी से काबिज हैं। आरोप है कि पड़ोसी रामवीर, गिर्राज, पूरन, मुकेश सिंह उर्फ मुकली, मदन गोपाल और राधेश्याम नामक व्यक्ति उनकी संपत्ति पर बुरी नीयत रख रहे हैं।
पीड़ित के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 की दोपहर करीब पौने दो बजे नामजद आरोपी 4-5 साथियों के साथ लाठी, डंडे और हथियारों से लैस होकर जमीन पर पहुंचे। आरोपियों ने वहां बनी बाउंड्रीवाल की ईंटें तोड़ दीं और जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की। आरोप लगाया गया है कि दबंगों ने पीड़ित को धमकाते हुए कहा कि 7 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। जैंत थाना पुलिस ने पीड़ित कृष्ण मुरारी अग्रवाल की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों और वीडियो के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें