फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदल रुपये निकालने वाले को ग्रामीणों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
राया। सादाबाद रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम बूथ पर एक युवक के एटीएम कार्ड को बदलकर पांच हजार रुपये निकालने वाले जालसाज के आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और मारपीट कर पुलिस को सौंप दिया। तलाशी के दौरान पुलिस को 1130 नकद व 200 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ है। उसके दो साथी भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

दयानंद कॉलोनी राया निवासी महाराज सिंह का पुत्र रोहित सिंह रविवार की सुबह सादाबाद रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम बूथ से रुपये निकालने गया। इस दौरान जौनी पुत्र देवी प्रसाद निवासी फालैन कोसीकलां व उसके दो साथियों ने जालसाजी कर रोहित का एटीएम कार्ड बदलकर पांच हजार रुपये निकाल लिए।
जालसाजी का पता चलने पर रोहित ने शोर मचा दिया। जिससे आसपास के लोगों ने जौनी को पकड़ लिया और मारपीट कर उसे पुलिस को सौंप दिया। जबकि अन्य दो साथी पांच हजार रुपये लेकर भाग गए। इसी प्रकार की हेराफेरी पवन सारस्वत का एटीएम कार्ड बदलकर की, मगर वे खाते से रुपये नहीं निकाल सके। पुलिस जौनी से पूछताछ कर रही है। उससे 200 ग्राम नशीला पाउडर व 1130 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें