मथुरा। स्पेशल ओलंपिक भारत उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता का स्व. मोहन पहलवान गणेशरा में कराई गई। जिसमें प्रदेशभर से आए बौद्धिक दिव्यांग खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्पेशल ओलंपिक उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मुकेश शुक्ला एवं संजीव धोरे विशेष रूप से उपस्थित रहे।
जनपद से विभिन्न स्पेशल स्कूलों के 15 बौद्धिक दिव्यांग खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आर्मी पब्लिक स्कूल की श्रेया मिश्रा ने 50 व 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीते, वहीं कार्तिक ने जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक हासिल किया। देवांश गौतम ने जैवलिन थ्रो में स्वर्ण, जबकि शॉट पुट व 100 मीटर में कांस्य पदक प्राप्त किया। अंकुश ने 100 मीटर में स्वर्ण और 50 मीटर में रजत पदक जीता, जबकि श्रेया अग्रवाल ने 50 मीटर में कांस्य पदक अपने नाम किया।
इसके अलावा कल्याण करोति के आयुष चौधरी ने 100 मीटर में रजत, रोहित ने 200 मीटर में स्वर्ण व 400 मीटर में कांस्य, पंकज ने 200 मीटर में रजत, मोहित ने 400 मीटर में रजत और लालचंद ने 1500 मीटर में स्वर्ण पदक जीतकर मथुरा का नाम रोशन किया। पदक विजेता खिलाड़ियों को योगेश पूनिया, स्नेह लता, राजवती, जितेंद्र कुमार, वीरेंद्र प्रताप, बृजेश शर्मा अन्य ने बधाई दीं।