फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटलजी ने किया था अनावरण, आज यह दुर्गति

Thu, 27 Oct 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
दीनदयाल उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना कोतवाली में तवज्जो न मिलने के बाद अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा को जुबली पार्क में फेंकने का मामला कप्तान के द्वार तक जा पहुंचा है। क्षेत्रीय भाजपा सभासद ने इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कराते हुए विधिक कार्रवाई की दरकार एसएसपी से लगाई है।
विज्ञापन


सन 1972 में जनसंघ के अध्यक्ष रहते अटल बिहारी वाजपेयी ने डैंपियर नगर स्थित दीनदयाल पार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण किया था। उस वक्त मथुरा नगर पालिका के अध्यक्ष सुरेश कृष्णचंद्र भार्गव थे। प्रतिमा को पार्क के सुंदरीकरण के दौरान तोड़कर फेंक दिया गया है। हैरानी, अब इस बात की है कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट तक दर्ज नहीं हो रही है।

तहरीर को लेकर लोग इधर से उधर भटक रहे हैं। दो दिन पहले इस मामले में तहरीर थाना कोतवाली को दी गई थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज न होने पर अब भाजपाइयों ने एसएसपी का द्वार खटखटाया है।
विज्ञापन


डैंपियर नगर क्षेत्र से ही भाजपा सभासद संगीता खन्ना ने एसएसपी की गैर मौजूदगी में उनके कार्यालय पर पीआरओ को सौंपी तहरीर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का तोड़ने और फेंकने के लिए जिम्मेदार पालिका के अधिकारी, कर्मचारी और ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें