मथुरा में तैनात सहायक जीएसटी कमिश्नर अनुभव सिंह की कन्नाैज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।