फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एशियाई पैरा गेम्स में सिल्वर जीतकर ब्रज लौटे राम रतन सिंह जादौन, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत

Tue, 27 Oct 2026 03:18 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

एशियाई पैरा गेम्स में रजत पदक जीतने वाले गांव नरी निवासी राम रतन सिंह जादौन का मंगलवार को कोटवन बॉर्डर से छाता पहुंचने पर फूल-मालाओं और जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया गया। खेल प्रेमियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई।
 
विज्ञापन
 राम रतन सिंह जादौन का हुआ स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियाई पैरा गेम्स में रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले  राम रतन सिंह जादौन गांव नरी निवासी का ब्रजभूमि आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। मंगलवार को कोटवन (हरियाणा-उत्तर प्रदेश सीमा) से छाता पहुंचे कस्बे के गणमान्य नागरिकों, खेल प्रेमियों ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया।
विज्ञापन




अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाने के बाद प्रथम बार अपनी जन्मभूमि और क्षेत्र में पहुँचे राम रतन सिंह जादौन का कोटवन बॉर्डर पर उत्साह के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान समर्थकों ने भारत माता के जयकारों और आतिशबाजी के साथ पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वागत समारोह के दौरान राम रतन सिंह जादौन ने सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ब्रजवासियों का यह प्यार और आशीर्वाद ही उनकी सफलता का मुख्य आधार है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और मजबूत इरादों से किसी भी बाधा को पार कर देश के लिए पदक जीता जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें