फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: होली खत्म होते ही परीक्षा की तैयारी में जुटे परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। होली का त्योहार संपन्न होते ही विद्यार्थियों ने एक बार फिर से पढ़ाई की ओर रुख कर लिया है। रंगों और उत्सव की मस्ती के बाद अब घरों में पढ़ाई का माहौल नजर आ रहा है। कल से हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं दोबारा शुरु हो जाएंगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि 7 मार्च को हाईस्कूल की वाणिज्य और इंटरमीडिएट की मानव विज्ञान की परीक्षा होगी। होली के कारण कुछ दिन पढ़ाई का क्रम प्रभावित हुआ था लेकिन अब परीक्षा नजदीक होने से वे दोबारा पूरे अनुशासन के साथ विद्यार्थी पढ़ाई में जुट गए हैं। त्योहार के बाद बच्चों ने स्वयं ही पढ़ाई की जिम्मेदारी संभाल ली है। वहीं शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को समय प्रबंधन और दोहराव पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है। परीक्षार्थियों का कहना है कि अब उनका पूरा फोकस अच्छे अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण करने पर है ताकि भविष्य की पढ़ाई और करियर की राह आसान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें