फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जैसे-जैसे उतर रहा बाढ़ का पानी, संक्रामक रोग बढ़ा रहे परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पिछले दिनों जिले में आई बाढ़ का पानी अब जैसे-जैसे कम हो रहा है, संक्रामक बीमारियां फैलती जा रही हैं। जिला अस्पताल में रोजाना 150 के से ज्यादा मरीज संक्रमण के आ रहे हैं। जिनमें ज्यादातर वायरल, खांसी, जुकाम और त्वचा संबंधी रोग से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि बाढ़ का पानी कम होने के साथ ही संक्रमण फैल रहा है। अस्पताल में रोजाना बुखार, खांसी, जुकाम और त्वचा रोग संबंधी मरीज आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में रोजाना 14 सौ मरीजों की ओपीडी होती है। इसमें अभी 150 के करीब अकेले संक्रमण के मरीज आ रहे हैं।
गंदे पानी में रहने के कारण उनकी त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली, फोड़ा फुंसी आदि निकल रहे हैं। इसके साथ ही गंदे पानी में रहने वाले मच्छरों के काटने से उन्हें वायरल, बुखार भी परेशान कर रहा है। उन्होंने बताया कि नमी और गंदे माहौल के कारण वायरस और बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं। यही वजह है कि बीते कुछ दिनों में सर्दी-जुकाम, वायरल बुखार और स्किन इंफेक्शन के मरीजों की संख्या बढ़कर दोगुनी हो गई है। यदि लोग सावधानी नहीं बरतते हैं तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने लोगों से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, केवल उबला या फिल्टर किया हुआ पानी पीने और खुले में रखे खाने से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें