फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ पर पति से मिल सकेंगी महिला कैदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जेल में बंद 65 महिला कैदी करवाचौथ पर दिन में अपने पति से मिल सकेंगी। इसके लिए जेल प्रशासन उनकी मिलाई के इंतजाम करेगा। असल में महिलाओं के पति ने करवा चौथ के दिन पत्नी से मिलने की अर्जी जेल प्रशासन को दी है। उधर, जेल प्रशासन करवा चौथ का व्रत करने वाली कैदियों के लिए शाम को पूजा का भी इंतजाम करेगा।
विज्ञापन

मथुरा की जेल में 103 महिलाएं बंद हैं। इनमें से 65 महिला बंदी अपने पति की दीर्घायु के लिए जेल में ही करवा चौथ का व्रत रखेंगी। इसके लिए महिला बंदियों ने तैयारी भी शुरू कर दी है।
महिलाओं ने करवाचौथ के व्रत के लिए जरूरी सामान और मेहंदी, महावर आदि के लिए इंतजाम के लिए जेल प्रशासन से गुहार लगाई। उन्हें इस खास दिन में अपने पति से मिलने की आस हैं।
विज्ञापन

ऐसे में उनके पति की ओर से जेल प्रशासन को यह प्रार्थना पत्र दिया जा रहा है कि उन्हें करवा चौथ पर उनकी पत्नी से मिलने दिया जाए। उधर, जेल प्रशासन ने भी पति- पत्नी के मुलाकात की व्यवस्था की है। मिलाई के लिए निर्धारित समय संबंधी निर्देश भी दिए गए हैं।
करवाचौथ पर जो पति जेल में बंद अपनी पत्नी से मिलना चाहेंगे, उनकी मुलाकात कराई जाएगी। इसके अलावा महिला कैदियों को व्रत के लिए जरूरी सामान भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

अरविंद पांडेय, जेलर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें