मथुरा। शेरगढ़ पुलिस ने पटेल चौक से दो युवकों को पकड़ा है। इनके पास से 1700 रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं।
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि बिज्जो पुत्र जग्गी निवासी गांव जटवारी शेरगढ़ और प्रदीप पुत्र रामो निवासी गांव गढ़ी भीमा शेरगढ़ एवं हाल निवासी किशोरी कुंज थाना हाईवे को पकड़ा है। यह दोनों नकली नोट चलाने के लिए आए थे, पर उससे पहले पकड़े गए।
दोनों से 100 रुपये के 16 और 50-50 के दो नकली नोट बरामद हुए हैं। इनके पास से 1700 रुपये के नकली नोट, 680 रुपये की नकदी, एक डेबिट कार्ड, एक पैनकार्ड, एक आधार कार्ड, दो पहचान पत्र, एक मोबाइल सादा और एक मोबाइल एंड्रायड बरामद हुआ है।