फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गोशाला में गोवंंश को सर्दी से बचाव के इंतजाम किए जाएं

विज्ञापन
किसानों को फार्मर रजिस्ट्री की जानकारी देते जिलाधिकारी।
विज्ञापन
चौमुहां। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने शनिवार रात ब्लॉक के गांव सिहाना और सहार स्थित वृहद गो संरक्षण केद्रों का निरीक्षण किया। सर्दी के मद्देनजर गोवंशों के लिए की गईं व्यवस्थाओं काे देखा और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ठंड के प्रकोप से गोवंशों को बचाने के लिए टीनशेड को तिरपाल से कवर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फर्श पर पुआल, भूसा या पेड़ की सूखी पत्तियां बिछाई जाएं ताकि गोवंशों को ठंड न लगे। दरवाजों और खिड़कियों पर बोरे के पर्दे लगाने के निर्देश दिए गए, जिससे ठंडी हवा का प्रवेश रोका जा सके। नियमित अंतराल पर अलाव जलाने के साथ ही गोवंशों की नियमित जांच कराने और बीमार गोवंशों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। हरा चारा, भूसा, खर, चोकर, पानी, सफाई और शेड आदि का अवलोकन किया।
गांव सिहाना के प्रधान तुलाराम ने बताया कि गोशाला में करीब 310 गोवंश हैं जबकि सहार के प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार ने लगभग 290 गोवंश होने की जानकारी दी। इसके बाद डीएम कस्बा चौमुहां स्थित हरिओम जनसेवा केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों से जल्द से जल्द अपनी फार्मर रजिस्ट्री बनवाने को कहा। जिससे उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। डीएम ने किसानों से खेतों में पराली न जलाने को भी कहा। कहा कि किसान पराली को गोशाला में दान कर दें। इस अवसर पर एसडीएम छाता वैभव गुप्ता, तहसीलदार छाता सचिन पवार और बीडीओ चौमुहां अभिमन्यु सेठ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें