फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सर्दियों से बचने के लिए हाथी ओढ़ रहे ऊनी कंबल, बदला गया आहार और लगाए गए हीटर

Wed, 04 Dec 2024 02:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

सर्दियों के आगमन के साथ ही ठंड से हाथियों को बचाने के लिए ऊनी कंबल ओढ़ाए जा रहे हैं। इसके साथ ही इनको आहार में  गुड़, मसालों और गर्म दलिया दिया जा रहा है। 

 
विज्ञापन
हाथियों को कड़कड़ाती ठंड से बचाने के लिए वाइल्डलाइफ एसओएस ने किए विशेष इंतजाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र में हाथियों को कड़कड़ाती ठंड से बचाने के लिए वाइल्डलाइफ एसओएस ने विशेष इंतजाम किए हैं। मौसम बदल जाने के बाद अब उन्हें ऊनी कंबल ओढ़ाने के साथ ज्यादा उम्र वाले हाथियों को चिकित्सा सेवाएं दी जा रही हैं। साथ ही हैलोजन लैंप और तिरपाल कवर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन


वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक कार्तिक सत्यनारायण के अनुसार केंद्र में सभी हाथी की लौंग और तिल के तेल की मालिश की जा रही है। इससे खून का संचारण बढ़ता है और आर्थराइटिस जैसी बीमारियों से राहत मिलती है, जो वृद्ध हाथियों में एक आम बीमारी है।

हाथियों की पाचन और शरीर में गर्मी को बढ़ावा देने के लिए उनका आहार गुड़, मसालों और गर्म दलिया से समृद्ध होता है। उनके आहार में अब बाजरा से बना गर्म दलिया, प्रोटीन के लिए चिकन शोरबा या उबले अंडे और अतिरिक्त पोषण के लिए खजूर शामिल हैं।
विज्ञापन


एसओएस की पशु चिकित्सा सेवाओं के उप निदेशक डॉ. एस इलियाराजा ने बताया कि हाथियों और भालू दोनों के लिए शीतकालीन देखभाल में हमारा लक्ष्य उनकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें