फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: इंतजाम धड़ाम, सफर हुआ असुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशल प्रताप सिंह
विज्ञापन

मांट। यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षित सफर के लिए कई तरह के इंतजाम किए गए थे। पूरे एक्सप्रेस-वे के दोनों और तार से फेंसिंग की गई थी, जिससे जंगली जानवर एक्सप्रेस-वे पर न आ सकें। ग्रामीणों ने बाइक एक्सप्रेस वे पर चढ़ाने और उतारने के लिए जगह-जगह से इन तारों को काटकर कट बना लिए हैं। बदमाश लूट करने के बाद इन्ही अवैध कटों से अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग जाते हैं।

जेपी ग्रुप ने यमुना एक्सप्रेस-वे को बनाते समय यात्रियों को कोई असुविधा और हादसा न हो इसके लिए विशेष इंतजाम किए थे। सड़क के दोनों ओर निराश्रित पशु और अवैध रूप से वाहनों को चढ़ाने से रोकने के लिए कटीले तारों की फेसिंग की गई थी। ग्रामीणों कटीले तारों को काटकर अवैध रूप से बनाए गए इन कट के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। लुटेरों के गैंग बाइक से इन्ही अवैध कटों से एक्सप्रेस-वे पर चढ़ते हैं और लूट के बाद नीचे उतर जाते हैं। पुलिस हाथ-पैर मारती रह जाती है। संवाद
विज्ञापन



इन स्थानों पर टूटीं
टैंटीगांव अंडरपास, सुरीर, बाजना, जाबरा, भीम, जनकपुर, राधारानी, गढ़ी मनसुख, लक्ष्मीनगर, नसीटी अंडरपास, कूप गढ़, तलिया, माइल स्टोन 104, 92, 96, 100, 101, 104 सहित अन्य स्थानों पर।



कैमरे भी पड़े हैं खराब
यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा को लेकर शुरुआत में जो दावे किए गए थे, वे वक्त के साथ धराशाही हो चुके हैं। लचर सुरक्षा प्रबंधाें के चलते हादसों का ग्राफ बढ़ा है। कंट्रोल रूम से संपर्क के लिए लगे ज्यादातर एसओएस बॉक्स खराब हो चुके हैं। तेज रफ्तार वाहनों की निगरारी के लिए लगे कई कैमरे खराब पड़े हैं। हादसों से पेट्रोलिग वैन, क्रेन, एंबुलेंस, प्राथमिक चिकित्सा, वाहनों में हवा के दबाव की जांच के इंतजामों के दावों की पोल भी खुल रही है।


फेंसिंग का कार्य कई बार कराया, लेकिन ग्रामीणों द्वारा काटकर अवैध रास्ते बना लेते हैं। कई बार पुलिस थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। जहां से तार कटी हुई है, वहां पर फेंसिंग लगाई जाएगी।
विज्ञापन

भरत सिंह राठौर, प्रबंधक, यमुना एक्सप्रेस-वे, जाबरा टोल प्लाजा


सुरीर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियानसुरीर। थाना यमुना पार क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के समीप दिनदहाड़े 12 लाख रुपये की लूट से जिलेभर की पुलिस में अफरा-तफरी मच गई। सुरीर पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। सोमवार को करीब दस बजे यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 104 के समीप से बाइक सवार लुटेरे कलेक्शन कर्मचारी से लूट कर भाग गए। कोतवाली प्रभारी संजीव कांत मिश्र ने पुलिस टीम के साथ सुरीर क्षेत्र के माइल स्टोन 80 पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें