फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मुड़िया मेले में 29 जुलाई को खरीदे करीब 60 हजार टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मुड़िया पूर्णिमा मेले में 29 जुलाई को रेलवे के यूटीएस (अनरिजर्व टिकट काउंटर सिस्टम) से 59,585 यात्रियों ने टिकट खरीदे। इससे रेलवे को 59.53 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

मेला अवधि 24 से 29 जुलाई के बीच मथुरा जंक्शन पर लाखों श्रद्धालुओं का आवागमन हुआ। इस दौरान रेलवे ने अतिरिक्त टिकट काउंटर, एटीवीएम और विशेष स्टाफ की तैनाती की थी। इस दौरान कुल 1,42,838 यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गई। इसी तरह गोवर्धन रेलवे स्टेशन पर पिछले वर्ष की तुलना में यात्रियों की संख्या में कमी दर्ज की गई। रेलवे के आंकड़ों के अनुसार 24 से 30 जुलाई तक स्टेशन पर कुल 30,847 टिकट बिके, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 33,033 टिकट बिके थे। यहां टिकट बिक्री से रेलवे को इस वर्ष 11.83 लाख रुपये की आय हुई, जो पिछले वर्ष के 13.75 लाख रुपये की तुलना में 14.02 प्रतिशत कम रही। वहीं स्टेशन पर कुल 64,194 यात्रियों का आवागमन दर्ज किया गया, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 73,160 थी। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि मेला अवधि में भीड़ प्रबंधन, टिकट वितरण और यात्री सुविधाओं को लेकर विशेष व्यवस्था लागू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें