फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ नवंबर से सेना भर्ती रैली

Thu, 06 Oct 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
सेना भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नवंबर माह के दौरान मथुरा में करीब एक लाख युवाओं का जमावाड़ा होने जा रहा है। 12 दिन तक यहां सेना की भर्ती की जाएगी। इसके लिए आयोजित होने वाली रैली के लिए डीएम को दिशा-निर्देश मिल गए हैं।
विज्ञापन


रैली की तैयारियों के लिए प्रशासनिक, पुलिस और सेना के अफसरों की बैठक हुई। इसमें आगरा के सेना भर्ती अधिकारी कर्नल श्रीकृष्ण नारायन ने बताया कि सेना भर्ती रैली के दौरान मथुरा के अलावा हाथरस, अलीगढ़, कासगंज, फीरोजाबाद और मैनपुरी के युवक आएंगे।

पांच ट्रेड की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन चल रहा है जिसमें अब तक करीब 67 हजार के पंजीयन हो चुके हैं। अगले 10 दिन अभी पंजीयन कार्य चलेगा जिसके आधार पर लगभग एक लाख के पंजीयन का अनुमान है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन करीब 10 हजार युवकों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


पूर्व अनुमान के आधार पर लगभग 70 प्रतिशत ही भर्ती के लिए आते हैं। सात नवंबर से आवेदक आना शुरू हो जाएंगे। वे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नंबर लेकर आएंगे। उसे देखकर ही उनके एकत्रित होने वाले ईगल ग्राउंड में प्रवेश दिया जाएगा। 

आठ से 20 नवंबर तक जिले में आयोजित होने वाली सेना भर्ती रैली के संदर्भ में डीएम ने कहा कि भर्ती के लिए आने वाले युवकों को दौड़, शारीरिक दक्षता स्थल से उनके गृह जनपदों तक आवागमन के लिए बस सेवा, पेयजल, चिकित्सा, प्रकाश के लिए व्यवस्थाएं की जाएंगी।

इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिशानिर्देश भी दिए। व्यवस्थाएं पांच नवंबर तक पूरी करने को कहा है। बैठक में एसएसपी बबलू कुमार ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के लिए विस्तृत कार्यक्रम बनाने और सेना अधिकारियों के साथ स्थल भ्रमण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें