फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ नियंत्रण के लिए नया प्लान, रेड, यलो सहित चार जोन; ऐसे होंगे ठाकुर जी की दर्शन

Wed, 01 Apr 2026 11:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए क्षेत्र को रेड और येलो जोन में बांटा गया है। भीड़ नियंत्रण के लिए हर जोन में इंस्पेक्टर तैनात किए जाएंगे और सख्त निगरानी रखी जाएगी।
 
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए पुलिस ने कसरत शुरू कर दी है। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भीड़ के दबाव को देखते हुए सुरक्षा योजना को और मजबूत किया जा रहा है। पूरे मंदिर क्षेत्र को चार जोन में बांटा गया है, जिसमें मंदिर के अंदर के परिसर को रेड जोन और बाहरी परिसर को येलो जोन का नाम दिया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को वृंदावन थाने में एसपी सुरक्षा राजकुमार, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने सीओ सदर पीपी सिंह सहित वृंदावन थाने और बिहारीजी की सुरक्षा में तैनात अन्य इंस्पेक्टरों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि अब मंदिर के अंदर के परिसर को रेड जोन और बाहरी क्षेत्र को येलो जोन में बांटा गया है। येलो जाेन में तीन जोन बनाए गए हैं। जिसमें एक हिस्सा फलाहरी बाबा के आश्रम से लेकर जुगल घाट, दूसरा बांकेबिहारी मंदिर के गेट नंबर पांच से लेकर हरीनिकुंज चौराहा और तीसरा एरिया जादौन पार्किंग की तरफ का होगा।

हर जोन का प्रभारी एक इंस्पेक्टर रहेगा। उनको किस तरीके से काम करना है, इसकी भी जानकारी दी गई। बताया कि ड्यूटी के लिए पूरा रोस्टर तैयार किया जाएगा। उसी हिसाब से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। प्रभारी इंस्पेक्टर अपने जोनों में पूरी नजर रखेंगे। किसी समस्या के आने पर उनकी जबावदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें