फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंद ने यूरोप में जीता रजत पदक

विज्ञापन
यूरोप में विश्व चैपिंयनशिप में रजत पदक से सम्मानित करते अतिथिगण। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
सौंख(मथुरा)। गांव तालफरा के गोविंद सिंह ने यूरोप के अर्मेनिया में हाल ही में हुई जूनियर एवं सीनियर विश्व पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर है। गोविंद सिंह ने सीनियर वर्ग में 56 किलो भार वर्ग में 195 किलो स्क्वॉयड 105 किलो बेंच प्रेस और 207.5 किलो डेड लिफ्ट उठा कर रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन

उनका यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 9वां पदक है। विश्व चैंपियनशिप में प्रथम पदक हासिल किया है। गोविंद ने अपनी सफलता का श्रेय पिता ओंकार सिंह तथा बीएसएफ के सीनियर फ्रंटियर कोच गुरमीत सिंह, जीएलए विश्व विद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल को दिया है। सोनू चौधरी, रविकांत, रेखा कुमारी, पूनम फौजदार, अनूप गुप्ता, शिवेंद्र गौतम, हरीश गौतम, मुकेश आर्य ने उसे बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें