फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Premanand: संत प्रेमानंद के दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब...दो किमी तक लगी कतार, छतों पर चढ़े श्रद्धालु

Sun, 26 Oct 2025 01:04 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सड़क पर करीब डेढ़ लाख भक्तों ने संत के दर्शन किए। संत की एक झलक पाने को कोई दीवार पर चढ़ा तो किसी ने छत से दर्शन किए।
विज्ञापन
संत प्रेमानंद के दर्शन को उमड़ा भक्तों का हुजूम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में शनिवार की रात वृंदावन में श्रद्धा और आस्था का ऐसा दृश्य देखने को मिला जैसा पहले कभी नहीं देखा गया था। प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए एक से डेढ़ लाख भक्त वृंदावन पहुंचे। श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी अधिक थी कि दो किलोमीटर लंबी सड़क पर पैर रखने तक की जगह नहीं थी।
विज्ञापन


शनिवार रात करीब ढाई बजे जैसे ही संत प्रेमानंद महाराज पदयात्रा के लिए निकले, पूरा वातावरण ‘राधे-राधे’ के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने उन पर पुष्पवर्षा की और दीवारों, छतों पर चढ़कर उनके दर्शन किए।

भीड़ के कारण दो किलोमीटर की यात्रा पूरी करने में महाराज को लगभग एक घंटे से अधिक का समय लग गया। उनके जाने के बाद भक्तों ने श्रद्धा से उन फूलों को उठा लिया, जिन पर महाराज के चरण पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें