फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यमुना पर पांटून पुलों के के लिए करोड़ों की मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन, छाता और मांट क्षेत्र में यमुना नदी पर बने पांटून पुलों (पीपे के पुल) के रखरखाव, वर्षा ऋतु में उन्हें हटाने और पुनः जोड़ने (डिस्मेंटलिंग) के कार्यों के लिए लाखों रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस धनराशि से न केवल पुलों की मरम्मत होगी बल्कि मानसून के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए पावर वार्ज का संचालन भी सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन

मानसून के दौरान जब यमुना का जलस्तर बढ़ने पर पांटून पुलों को हटा दिया जाता है, तब यात्रियों की सुविधा के लिए पावर वार्ज (शक्ति चालित नौका) का संचालन किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने विशेष प्रावधान किया है। इससे संबंधित क्षेत्र के ग्रामीणों के आवागमन में समस्या नहीं आएगी। इसमें मांट-बाबूगढ़-30.95, स्याहरा-ओहवा-36.58, वृंदावन-मांट-31.5, देवरहा बाबा आश्रम-34.79 लाख रुपये से घाटों पर पावर वार्ज संचालन व रखरखाव का कार्य होगा। इस तरह अलग-अलग समय से में इन्हीं घाटों के लिए 17.29 लाख रुपये की अलग से स्वीकृति दी गई है। एडीएम एफआर डॉ. पंकज वर्मा ने बताया कि ये बजट हर साल जारी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें