फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहार घाट पर यमुना में गिरते मिले गंदे नाले

Thu, 11 Feb 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना रक्षक दल की ओर से चलाए जा रहे नाला निरीक्षण अभियान के अंतर्गत बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास, राष्ट्रीय सलाहकार उदयन शर्मा, प्रदेश युवा अध्यक्ष विवेक महाजन,
विज्ञापन


नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति, हरिशंकर शास्त्री, राधाबल्लभ शर्मा, रिचा शर्मा आदि ने कालीदह पंपिंग स्टेशन, भंवर घाट, चीरघाट, विहार घाट स्थित सभी नालों का निरीक्षण किया। विहार घाट पर कार्यकर्ताओं को नाले का गेटवाल्व खुला मिला।

यहां सारा गंदा पानी यमुना में गिर रहा था। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि जल निगम के ठेकेदार इसे खोल जाते हैं। उन्होंने बताया कि हमने प्रत्यक्ष रूप से देखा कि कल शाम को ठेकेदार के साथ में कुछ लोग बोलेरो गाड़ी से आए और नाले का गेट वाल्व खोलकर चले गए।
विज्ञापन


एक प्रत्यक्षदर्शी ने यमुना रक्षक दल को इसकी फोटो भी दिखाई। दल के प्रदेश युवा अध्यक्ष विवेक महाजन ने कहा की सिर्फ  दो दिन शेष रह गए हैं, यदि यमुना में गिर रहे नाले बंद नहीं हुए तो अबकी बार बिना किसी समझौते के दीवार लगाकर नाले बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें