फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आरटीई में प्रवेश के लिए आवेदन करें, 16 फरवरी अंतिम तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत प्रवेश लेने के लिए सोमवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई। योजना के तहत कक्षा आठ तक के निजी विद्यालयों में निशुल्क शिक्षा प्राप्त की जा सकती है। आवेदनकर्ता 16 फरवरी तक पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


दुर्बल और वंचित वर्ग के लिए आरटीई के तहत निजी और काॅवेंट स्कूलों में 25 फीसदी सीटों पर प्रवेश का प्रावधान है। अभिभावकों को ड्रेस, किताबें और शूज आदि खरीदने के लिए सरकार प्रतिवर्ष 5 हजार रुपये देती है। आवेदन करने वाले अभिभावकों को निवास प्रमाण पत्र के साथ, जाति, आय प्रमाण पत्र और आधार कार्ड लगाने होंगे। बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र देना होता है। आवेदनकर्ता अपने नजदीकी विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
प्रथम चरण के लिए दो फरवरी से आवेदन शुरू हो गए हैं जो कि 16 फरवरी तक चलेंगे। 18 फरवरी को लॉटरी के माध्यम से पात्र विद्यार्थियों की सूची जारी होगी। दूसरे चरण के लिए 21 फरवरी से आवेदन मांगे जाएंगे। जो कि 7 मार्च तक किए जा सकते हैं। 9 मार्च को लॉटरी जारी होगी। तीसरे चरण के लिए 12 से 25 मार्च तक आवेदन किए जाएंगे और 27 मार्च को तीसरे चरण की लॉटरी जारी की जाएगी। बीएसए रतन कीर्ति ने बताया कि प्रवेश में किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। सरकार द्वारा हेल्पलाइन नंबर 18008893277 जारी किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें