फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल क्षतिग्रस्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। गांव जनकपुर के समीप स्थित धार्मिक स्थल को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। यहां लगी रेलिंग भी ले गए। जानकारी पर ग्रामीण आक्रोेशित हो उठे। एसपी देहात ने भी मौके का निरीक्षण किया। आरोपियों पर कार्रवाई की बात कही। वहीं पुलिस ने धार्मिक स्थल की मरम्मत भी शुरू करा दी है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत अरूआ के मजरा जनकपुर में यमुना एक्सप्रेस-वे के समीप कई वर्ष पुराना धार्मिक स्थल है। यहां नंदनगरिया,जनकपुर, भीम,मांट और नगला बिन्दा के लोग आते हैं। शनिवार तड़के असामाजिक तत्वों ने इसे क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपी यहां लगी स्टील की रेलिंग भी साथ ले गए।
इस संबंध में जैसे ग्रामीणों को जानकारी हुई तो बड़ी संख्या में लोग जुटे। सूचना पर एसपी देहात त्रिगुण बिसेन, सीओ मांट रविकांत पाराशर ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मांट थाना प्रभारी प्रदीप कुमार को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। फकीर शाहरुख ने बताया कि यहां दोनों समुदायों के लोग आते हैं। ग्रामीणों ने चंदा कर इस स्थल का सौंदर्यीकरण कराया था और रेलिंग भी लगवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें