फरह। कस्बे में तनाव भरी स्थिति के बीच कुछ लोगों ने फिर से माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के कारण अप्रिय घटना होने से टल गई। सोमवार देर रात फरह के मुख्य बाजार स्थित एक कैफे में कुछ लोगों के बीच झगड़ा हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी वहां से भाग खड़े हुए। बताया गया है कि मुख्य बाजार में एक व्यक्ति अपना फास्ट फूड का कैफे चलाता है। इसी दौरान एक युवक अपने पिता के साथ देर रात बाजार में खड़ा था। तभी कैफे संचालक ने उनको बुलाकर कहा कि आपके परिवार के लोग दिन में कैफे के कैमरे तोड़ कर गए हैं। इस बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। दुकान में कहासुनी के दौरान बाजार में भीड़ जमा हो गई। दोनों पक्षों ने अपने-अपने साथियों को बुला लिया। मामला बढ़ता इससे पहले किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। कस्बा प्रभारी अजय मलिक तुरंत मौके पर पहुंच गए। इस पर दोनों पत्र भाग खड़े हुए। संवाद