फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पशु तस्कर पकड़े, 35 भैंस और पड्डा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जैंत पुलिस ने तीन पशु तस्करों को पकड़कर उनके कब्जे से 35 भैंस और पड्डा बरामद किए हैं। तीनों आरोपी पशुओं को राजस्थान से अलीगढ़ ले जा रहे थे। इसी दौरान छटीकरा के पास पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली कि एक लोडर वाहन में करीब 35 भैंस व पड्डों को राजस्थान की रायपुर पेठ से अलीगढ़ ले जाया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद जैंत पुलिस ने छटीकरा के पास चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने एक कैंटर को पकड़कर जांच पड़ताल की तो उसमें भैंस व पड्डे भरे हुए थे। पुलिस को देखकर वाहन चालक भागने का प्रयास करना लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपियों को पकड़ लिया। तीनों आरोपी मध्य प्रदेश के राजगढ़ के रहने वाले हैं। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। साथ ही पशुओं को भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें