फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नाला बंद करने से आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बंद पडे़ नाले के विरोध में प्रदर्शन करते स्थानीय लोग। संवाद
विज्ञापन
वृंदावन। नगर निगम क्षेत्र के रंगजी का नगला से होकर गुजर रहे शहर के डेढ़ सौ वर्ष पुराने बड़े नाले को कात्यायनी मंदिर प्रबंधन ट्रस्ट ने मलबा डालकर बंद कर दिया है। इससे लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर नाले को खुलवाने की मांग की।
विज्ञापन

डेढ़ सौ वर्ष पुराने नाले को खुलवाने के लिए प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता ताराचंद गोस्वामी ने कहा कि यह नाला शहर की जल निकासी का प्रमुख साधन है। इस नाले से गोपीनाथ बाजार, रंगजी का नगला, नगर निगम चौराहा, अनाज मंडी एवं टटीया स्थान रोड जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों का बरसाती पानी शहर की सीमा से बाहर जाता था। प्रदर्शनकारियों ने नाले को जल्द खुलवाकर राहत देने की मांग की। प्रदर्शन करने वालो में पवन शर्मा, बंशीधर शुक्ला, हीरा लाल शर्मा, बाबू लाल गौड़, जनार्दन स्वामी, शुभम शर्मा, जय प्रकाश गौड़ समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें