फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबा युवक तलाश में देरी पर लोगों ने लगाया जाम

Mon, 04 Jan 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना गोवर्धन क्षेत्र में अड़ीग की नहर में कपडे़ धोने के दौरान एक युवक डूब गया। बचाव कार्य में देरी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। पुलिस ने लाठियां फटकार कर जाम खुलवाया। सोमवार की देर शाम युवक का शव पानी से निकाला जा सका।
विज्ञापन


गांव जचौदा निवासी संजू सैनी (17) पुत्र चरन सिंह अड़ीग के ही एक टेंट हाउस पर काम करता था। सोमवार दोपहर वह टेंट हाउस से कपडे़ लेकर नहर में धोने गया था। इसी दौरान वह नहर में डूब गया।

नहर पर उपस्थित अन्य ग्रामीणों के शोर मचाने पर भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। नहर विभाग के पेशकार ने पानी को बंद कराया और युवक के खोजबीन कराई गई। सोमवार शाम युवक का शव नहर से निकाला जा सका।
विज्ञापन


वहीं दोपहर को बचाव कार्य में देरी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने नहर के पास के मार्ग पर जाम लगा दिया था। सूचना पर तहसीलदार गोवर्धन बृजपाल सिंह यादव, मगोर्रा, हाईवे, चौकी कृष्णा नगर, बरसाना थाने का पुलिस फ ोर्स पहुंच गया। जाम हटाने के लिए पुलिस को लाठियां भी फ टकारनी पड़ी। एक घंटे बाद जाम खोला जा सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें