फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गोवंश को जला हुआ शव मिलने पर भड़का आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। थाना मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर गोवंश का जला हुआ शव मिलने से हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में आक्रोश भड़क गया। उन्होंने हंगामा करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस सर्विलांस की मदद ले रही है।
विज्ञापन


शनिवार को टोल प्लाजा के पास एक खेत में गोवंश का जला हुआ शव मिलने की सूचना पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी तो थाना प्रभारी जसबीर सिंह टीम के साथ पहुंच गए। भाजपा नेता अशोक सारस्वत के नेतृत्व में लोगों ने पुलिस पर कार्रवाई करने के लिए हंगामा किया। राधारानी गो सेवा ट्रस्ट की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।

पुलिस ने गोवंश के शव को कब्जे में लेकर अंतिम संस्कार करा दिया। सीओ गुंजन सिंह ने बताया कि घटनास्थल का सर्विलांस टीम के साथ मुआयना किया गया, खुलासा किया जाएगा। लखन मिश्रा, दीपक तिवारी, उमाकांत जायस, दीपक ठाकुर, श्लोक मिश्रा, कृष्णा केशव दास, अंगद कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें