फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: फर्जी दस्तावेजों पर बैंक से लिया लाखों का कृषि ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां। जैंत क्षेत्र में बैंक के साथ धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जालसाजों ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे बैंक ऑफ बड़ौदा से लाखों रुपये का कृषि ऋण लिया। बैंक की आंतरिक जांच में फर्जीवाड़ा पुष्ट होने और पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने के बाद, बैंक के मुख्य प्रबंधक मनु कौन्तेय ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, नंगला चमारन (सकराया) निवासी गुरुदयाल पुत्र बाबूलाल ने वर्ष 2015 में बैंक ऑफ बड़ौदा की छटीकरा शाखा से कृषि भूमि पर ऋण के लिए आवेदन किया था। आरोपी ने खसरा संख्या 105 और 713 की जमीन के दस्तावेज पेश कर 8,13,000 रुपये की ऋण सुविधा प्राप्त की। जालसाजी यहीं नहीं रुकी, बल्कि इसके बाद आरोपी ने वर्ष 2021 में उसी जमीन पर 75,000 रुपये का अतिरिक्त ओवरड्राफ्ट भी ले लिया। इस पूरी प्रक्रिया में उझानी निवासी धर्मपाल पुत्र बौना गारंटर बना था।
सालों से चल रहे इस खेल का पर्दाफाश तब हुआ, जब 6 नवंबर 2023 को सीपी ग्राम पोर्टल पर एक शिकायत दर्ज हुई। शिकायत में दावा किया गया कि जिस जमीन पर लोन लिया गया है, वह गुरुदयाल की है ही नहीं। बैंक द्वारा भू-अभिलेखों के मिलान और गहन जांच में यह पाया कि आरोपी ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बैंक के साथ धोखाधड़ी की गई है। ऋण खाता एनपीए होने और धोखाधड़ी उजागर होने के बाद बैंक के मुख्य प्रबंधक ने कार्रवाई के लिए पुलिस के चक्कर काटे। प्रबंधक का आरोप है कि 20 सितंबर 2024 को थाना जैंत में शिकायत दी गई। 18 अक्टूबर 2024 को एसएसपी मथुरा को प्रार्थना पत्र सौंपा गया। पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज न करने पर उन्होंने न्यायालय के समक्ष न्याय की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर अब दोषियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में थाना जैंत में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें