फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 2.45 लाख किसानों के खातों में पहुंची 49 करोड़ की धनराशि

विज्ञापन
मथुरा। पीएम सम्मान नि​धि के कार्यक्रम में किसानों को संबो​धित करते मंत्री। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस से वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग कर जारी की। जिले में 3.10 लाख किसानों में से 2.45 लाख किसानों के खाते में 49 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजे गए।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, उपकृषि निदेशक वसंत दुबे, जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कैबिनेट मंत्री ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार आपके सम्मान के लिए किस्त जारी कर रही है। आज जिले के सभी किसानों के खातों में 20वीं किस्त दो हजार रुपये की पहुंच गई है।
उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा कि जिन किसानों की फसल बारिश में डूब गई है उनकी फसलों का सर्वे कराकर उन्हें मुआवजा दिया जाए। उपकृषि निदेशक ने कहा कि सभी किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। प्रो. अतुल सक्सेना, प्रो. नित्यानंद पांडेय, प्रेमवीर सिंह, डाॅ. रविंद्र कुमार राजपूत, डाॅ. बृजमोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें