वृंदावन बाल विकास परिषद ने गुरुवार को शीतल छाया कालोनी स्थित जीवा इंस्टीट्यूट में विदेशी विद्यार्थियों का सम्मान और अभिनंदन किया।
अमेरिका की रटगर्स विश्वविद्यालय से भारतीय संस्कृति का अध्ययन करने आए एलेक्स, ओलिविया, ट्रैलर, जूली, केस्ट्रो, रार्वट, कोलीन, वार्ट, साहिल मेहता आदि को श्रीमद्भागवत गीता भेंट की और पाटुका ओढ़ाकर सम्मानित किया। अध्यक्षता करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी नवलगिरि महाराज ने कहा कि विदेशियों का भारत में आकर ज्ञान प्राप्त करना यह प्रमाणित करता है कि भारत आज भी विश्व गुरू है और सदैव रहेगा।
महंत डा. सत्यनारायण दास ने कहा कि अतिथि देवो भव: की परंपरा का निर्वाहन करते हुए विदेशी विद्यार्थियों को सम्मानित करना प्रशंसनीय और सराहनीय है। भागवताचार्य पंडित अश्विनी मिश्र ने कहा कि विश्व के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका की रटगर्स विश्वविद्यालय भी अपने पाठ्यक्रम में सनातन हिंदू धर्म एवं संस्कृति को शामिल कर रहा है। यह हमारे लिए गौरव की बात है।
इस अवसर पर संरक्षक मेघश्याम वार्ष्णेय, राजकिशोर भारती, घनश्याम चौधरी, अंकित वार्ष्णेय, लक्की पंडित, उद्धव नाथदास, नवीन चौधरी आदि उपस्थित रहे।