फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ठाकुर राधारमण लाल मंदिर में बिखर रही भक्ति की अद्भुत छटा

विज्ञापन
मथुरा। ठाकुर राधा रमण लाल मंदिर में सजा फूल बंगला। - फोटो : mathura
विज्ञापन
वृंदावन। सप्त देवालयों में शामिल ठाकुर राधारमण लाल मंदिर इन दिनों अपनी अलग खुशबू बिखरे है। यहां चल रहे सेवा अमृत महोत्सव में हर दिन भव्य फूल बंगले सजाए जा रहे हैं। मंगलवार की सुबह सजे सूखी घास के बंगले और सफेद गुलाब के फूल की महक ने मंदिरों को इत्र से भी ज्यादा महका दिया।
विज्ञापन

ढाई वर्ष के बाद आयोजित यह उत्सव 11 जुलाई से प्रारंभ हुआ है और 18 जुलाई तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियां संपन्न हो रही हैं। भागवताचार्य पुंडरीक गोस्वामी ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन प्रातः ठाकुरजी को छप्पन भोग अर्पित किया जा रहा है। साथ ही दोपहर के समय गोपीनाथ बाजार स्थित उत्सव मंडपम में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन हो रहा है, जिसमें 1008 विद्वान ब्राह्मण संस्कृत भाषा में भागवत पाठ कर रहे हैं।
ठाकुरजी को प्रतिदिन नूतन पुष्प बंगले में विराजमान कर भव्य रूप में दर्शन कराया जा रहा है। उत्सव में ठाकुरजी की सेवा में राग, भोग और शृंगार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विभूति पुरुष श्रीकृष्ण गोस्वामी, योगेश गोस्वामी, पंकज गोस्वामी, दीनू गोस्वामी, देवेश, अक्षय भरतिया और गोपाल अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें