फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉपिंग फेस्टिवल में हुई गिफ्ट की बौछार

Wed, 02 Mar 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल में खरीदारी के साथ लोगों को मनोरंजन भी मिल रहा है। यहां देश के विभिन्न हिस्सों से बिक्री के लिए उपलब्ध शॉपिंग के स्टाल जहां लोगों को लुभा रहे हैं, तो मंच पर आयोजित हो रहे डांस सहित विभिन्न कार्यक्रम उन्हें आनंदित कर रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को सेठ बीएन पोद्दार इंटर कालेज खेल मैदान पर आयोजित अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल में गिफ्ट की बौछार हुई। यहां सजाए गए मंच पर डांस, म्यूजिक चेयर गेम्स सहित अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें शामिल होते हुए लोग न केवल थिरकते नजर आए बल्कि अपनी काबिलियत से गिफ्ट पैक के हकदार भी बने।

यहां लोगों को गार्डन सोफा, क्राकरी, सिलाई मशीन, मुंबई से आई फोल्डिंग टेबल, बगैर पानी के चलने वाला कूलर, इंडस्ट्रियल कूलर, घर की साज सज्जा के लिए फर्नीचर, इलेक्ट्रानिक्स, हेल्थकेयर के उत्पाद के साथ किचन, गारमेंट्स आदि सामान शामिल हैं।
विज्ञापन


जवाहर हाट से अपनी पुत्री सुरभि और प्रतीक्षा के साथ पहुंचीं अनीता चतुर्वेदी का कहना हैं कि यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। आइसा, शिल्पी, कविता, मोनिका, स्वाति, कुमकुम मेधा मंच पर हो रही प्रतियोगिताओं का हिस्सा बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें