फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत, धर्माचार्य बोले, विकासवादी हो विधायक

Sun, 29 Jan 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
वृंदावन में चुनावी चौपाल
विज्ञापन
बैरागी बाबा आश्रम में रविवार को अमर उजाला की चुनावी चौपाल में संतों और धर्माचार्यों ने एक मत से राजनेताओं के हाथों की कठपुतली न बनने का एलान करते हुए विकासवादी विधायक चुनने की बात कही। संतों और धर्माचार्यों ने सौ प्रतिशत मतदान की शपथ भी ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी गोविंदानंद तीर्थ ने की।
विज्ञापन


महामंडलेश्वर स्वामी नवलगिरि और साध्वी गोपाल नंदनी ने कहा कि विधायक विकास कार्यों के अलावा संस्कृति, शिक्षा, स्वास्थ्य पर भी ध्यान दे। भागवताचार्य डा. मनोज मोहन शास्त्री और पंडित अश्विनी मिश्र ने कहा कि जनता को विकासशील विचारों का विधायक चाहिए।

धर्माचार्य नागेंद्र कार्ष्णि और करुणा शंकर त्रिवेदी ने कहा कि हमारा विधायक बिना किसी भेदभाव के सबकी सुनने वाला हो। बांकेबिहारी मंदिर सेवायत गोपेश गोस्वामी और राधारमण मंदिर सेवायत अनुभूति कृष्ण गोस्वामी ने कहा कि मठ, मंदिर के साथ ब्रज संस्कृति और प्राचीन धरोहरों के संरक्षण के प्रति जागरूक विधायक चाहिए।
विज्ञापन


महंत हरिबोल बाबा, महंत प्रह्लाद दास महाराज, स्वामी देवस्वरूपानंद, स्वामी आदित्यानंद, भगवानदास चौधरी, विवेक महाजन, धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष सौरभ गौड़, रमन बिहारी, संत मोहिनी शरण महाराज, गरीब एकता दल के दीपक गोयल आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें