फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पैतृक संपत्ति हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। थाना गोवर्धन क्षेत्र स्थित राधाकुंड में पैतृक संपत्ति हड़पने और फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने का मामला सामने आया है। पीड़ित बिहारीलाल मिश्रा ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जिसके बाद सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र के अनुसार, पीड़ित तीन भाइयों में से एक हैं। पीड़ित अपनी नौकरी पर जयपुर में परिवार समेत और छोटा भाई मुरारीलाल अपनी नौकरी पर दिल्ली में परिवार समेत रहते हैं। बड़े भाई बाबूलाल मिश्रा के निधन के बाद उनके पुत्र मुकेश, अखिलेश और उनकी मां रेखा ने कथित रूप से साजिश रचकर पैतृक मकान और कृषि भूमि पर कब्जा करने की योजना बनाई।
आरोप है कि मुकेश ने बिना सहमति और जानकारी के संयुक्त पैतृक मकान का सौदा दिल्ली निवासी एक व्यक्ति से 8.25 लाख रुपये में कर लिया और 5 लाख रुपये अग्रिम भी प्राप्त कर लिए। पीड़ित ने अन्य आरोप लगाते हुए एसएसपी से मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकेश, अखिलेश, प्रदीप कुमार अग्रवाल, विकास, कृष्णगोपाल मिश्रा, रेखा, राधावल्लभ कौशिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें