फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आश्रम की जमीन को फर्जी वसीयत कर बेचने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। गोविंद कुंड स्थित हनुमान आश्रम की जमीन को कूटरचित वसीयत के सहारे बेचने का मामला सामने आया है। आश्रम के महंत अवधेशदास शास्त्री ने जान का खतरा बताते हुए नौ नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

महंत अवधेशदास द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गुरुजी ने ब्रह्मलीन होने से पहले एक रजिस्टर्ड वसीयत के जरिए गोविंद कुंड राधा निवास स्थित एक आश्रम का मालिकाना हक महंत अवधेशदास को सौंप दिया था। महंत अवधेश दास का आरोप है कि विपक्षी रामेश्वर दास और लीलाधर ने आश्रम पर अवैध रूप से कब्जा करने और उसे हड़पने की नीयत से 10 रुपये के स्टाम्प पेपर पर एक फर्जी व कूटरचित इच्छापत्र तैयार कर लिया। इसी फर्जी दस्तावेज के आधार पर आरोपियों ने आश्रम की बेशकीमती जमीनों को बेचना और एग्रीमेंट करना शुरू कर दिया।
आरोप है कि मुख्य आरोपी रामेश्वर दास ने अन्य साथियों के साथ मिलकर इस फर्जी वसीयत के सहारे आश्रम की जमीन का मुख्तारनामा लीलाधर के बेटे हरेंद्र सिंह के नाम कर दिया। इसके बाद जमीन के अलग-अलग हिस्सों को अन्य लोगों को बेच दिया गया। मामले में महंत अवधेश दास ने रामेश्वर दास, लीलाधर, हरेंद्र,विशाल, अशोक कुमार, अमित पचौरी, श्रीमती गीता शर्मा, अजय शर्मा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें