फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जमीन खरीद में 1.43 करोड़ की ठगी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। वृंदावन निवासी एक कारोबारी ने जमीन के सौदे में 1.43 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए थाना जैत में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वृंदावन के गुरुकुल रोड निवासी सतीश बघेल ने एसपी सिटी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने 27 फरवरी 2024 को थाना जैत क्षेत्र में करीब 0.512 हेक्टेयर जमीन खरीदने का सौदा किया था। आरोप है कि जमीन स्वामी प्रदीप कुमार अग्रवाल और उसके सहयोगियों के साथ लगभग 1.70 करोड़ रुपये में सौदा तय हुआ था, जिसमें उन्होंने बड़ी रकम नकद अदा कर दी। पीड़ित ने बताया, राजस्व विभाग और मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण से जानकारी में पता चला कि संबंधित भूमि में विकास प्राधिकरण की प्रस्तावित सड़क निकलेगी। यह जानकारी आरोपी को पहले से थी, लेकिन जानबूझकर यह बात छिपाई गई। 12 सितंबर 2025 को दोनों पक्षों में लिखित समझौता हुआ, जिसमें डेढ़ करोड़ रुपये लौटाने और अतिरिक्त 10 लाख रुपये देने की बात तय हुई। आरोप है कि केवल 20 लाख रुपये ही वापस मिले। शेष 1 करोड़ 43 लाख रुपये नहीं लौटाए गए। थाना जैत पुलिस ने सतीश बघेल की तहरीर पर आरोपी प्रदीप कुमार अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें