फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यमुना छठ शोभायात्रा में शामिल होगा सर्व समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। यमुना छठ महोत्सव के अंतर्गत बृहस्पतिवार को धर्मनगरी में निकलने वाली शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए सर्व समाज की एक बैठक रमणरेती क्षेत्र स्थित रामकृष्ण भवन में आयोजित की गई।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के ब्रज प्रांत अध्यक्ष पंडित बिहारी लाल वशिष्ठ और मुख्य संयोजक आशीष गौतम चिंटू ने बताया कि मां यमुना सबकी हैं और मां यमुना से हमारा जीवन जुड़ा हुआ है। ब्रजभूमि की पहचान तो संपूर्ण विश्व में मां यमुना से ही है।

जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने कहा कि मां यमुना के जन्मोत्सव पर बृहस्पतिवार को शाम 5 बजे से निकलने वाली शोभायात्रा सर्व समाज की एकता और अखंडता का प्रतीक बनेगी। यह शोभायात्रा प्राचीन केशीघाट से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए कालीदेह स्थित प्राचीन यमुना मंदिर पर पहुंचेगी।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गौतम और महामंत्री राजेश पाठक ने भी विचार रखे। जितेंद्र गौतम, गोपाल, चंद्र नारायण शर्मा, मुकेश कृष्ण, अमित गौतम, पार्थ कृष्ण, रोहित गुप्ता, दिगंबर सिंह, विष्णु गोला, प्रेम गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें