घर जाने की तैयारी करता विद्यार्थी।
वृंदावन। पाणिनि संस्कृत गुरुकुल में चार विद्यार्थियों की मौत के बाद यहां दिनभर हलचल मची रही। पुलिस ने यहां रह रहे विद्यार्थियों को परिजन के साथ उनके घर भेज दिया। एसएसपी द्वारा गठित दो टीमों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डीवीआर और दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं।
मंगलवार देर रात हादसे के दूसरे दिन बुधवार को दिनभर यहां हलचल रही। पुलिस ने विद्यार्थियों के बयान दर्ज किए। 200 विद्यार्थियों में से 106 विद्यार्थी वर्तमान में यहां रहकर संस्कृत की पढ़ाई कर रहे हैं। पुलिस ने रात में सभी विद्यार्थियों की उनके परिजन से बात कराई और हादसे की जानकारी देने के साथ ही परिजन को बुलाया। सुबह होते ही बच्चों को लेने के लिए परिजन और उनके रिश्तेदारों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। पुलिस ने विद्यार्थियों से उनके संबंध में जानकारी और फोटो लेने के बाद उन्हें सौंप दिया।