फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यमुना की ओर जाने वाले सभी नाले रोके जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रामजीलाल ने परिक्रमा मार्ग और बांकेबिहारी मंदिर समेत अन्य मंदिरों के आसपास सफाई व्यवस्था को लेकर बुधवार को निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई निरीक्षकों को सफाई में सुधार कार्य लाने के निर्देश दिए, साथ ही मंदिरों में दो पालियों में सफाई कर्मचारी लगाकर 24 घंटे में सफाई व्यवस्था करने को कहा है।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त ने कहा कि बांकेबिहारी मंदिर समेत सभी प्रमुख मंदिरों के आसपास सफाई व्यवस्था के विशेष प्रबंध किए जाएंगे, क्योंकि मंदिरों में देश-विदेश से आस्था लेकर लाखों श्रद्धालु आते हैं। यहां से श्रद्धालु अच्छी छवि लेकर जाएं। इसका खयाल रखा जाएगा। परिक्रमा मार्ग और बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में सफाई की जिम्मेदारी एजेंसी पर है। इन दोनों क्षेत्रों के लिए अब 180 से अधिक सफाई कर्मी तैनात हैं। जबकि पहले इससे कम थे। बेहतर सफाई के दृष्टिगत सफाई कर्मी बढ़ाए गए हैं।
इसके अलावा जल्द ही यमुना की ओर नालों को देखा जाएगा। इस संबंध में जानकारी मांगी गई है। जानकारी मिलने पर यमुना की ओर जा रहे सभी नालों को रोका जाएगा। नालों और सीवर का दूषित पानी यमुना में नहीं डालने दिया जाएगा। ऐसा होने पर जिम्मेदार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें