मथुरा। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। पहले दिन सभी नामांकन सही पाए गए। चुनावी प्रक्रिया में आज शुक्रवार को पर्चा वापसी होगी। अभी तक छह पदों के लिए 35 प्रत्याशी मैदान में हैं।
अभी तक छह पदों के लिए 35 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व निर्वाचन अधिकारी प्रदीप शर्मा, उप निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार लवानिया ने बताया कि जांच में सभी नामांकन पत्र सही मिले हैं। आज नामांकनों की जांच और नाम वापसी होगी। अब तक अध्यक्ष पद के लिए पांच, उपाध्यक्ष पद के लिए तीन, सचिव पद के लिए 12, संयुक्त सचिव पद के लिए नौ, कोषाध्यक्ष पद के लिए चार और ऑडिटर पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में है। 15 जनवरी को जनरल हाउस की बैठक होगी, जिसमें प्रत्याशियों का परिचय और आय व्यय का ब्यौरा दिया जाएगा। 16 जनवरी को मतदान व 17 जनवरी को मतों की गिनती होगी। संवाद