फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: दंपती से लूटी थी बाइक और नकदी...मुठभेड़ में पुलिस ने सिखाया सबक, तीन बदमाशों के पैर में लगी गोली

Wed, 16 Apr 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

लूट करने जा रहे बदमाशों का पुलिस से सामना हो गया। मुठभेड़ में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। बदमाशों ने पिछले दिनों अलीगढ़ के दंपती से लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
 
विज्ञापन
बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र में सात दिन पहले दंपती से बाइक और नकदी लूटने वाले तीन बदमाश पुलिस व स्वाट टीम ने सोमवार की रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिए। दो बाइक पर सवार तीनों बदमाश टांग में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने लूटी गई अपाचे बाइक व एक अन्य बाइक, तीन तमंचा कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन


एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर को सूचना मिली कि 8 अप्रैल की रात दंपती से लूट करने वाले बदमाश क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे हैं। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने जमुनापार पुलिस के साथ स्वाट टीम प्रभारी सोनू सिंह को भेजा। पुलिस ने वृंदावन कट, नए बाईपास पर चेकिंग शुरू की। इस दौरान दो बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें टोका तो बाइक सवार फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की।

गोली लगने से बाइक सवार तीनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अलीगढ़ के थाना इगलास के काका निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू, बन्ना देवी थाने के गूलर रोड अशोक नगर पार्क के पास निवासी पवन शर्मा, बन्ना देवी थाने के रघुवीरपुरी स्थित श्रीराम धर्मशाला के पास निवासी सनी चौधरी बताया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि 8 अप्रैल की लूट में इगलास थाने के काका निवासी कोमल बघेल शामिल था। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से कोर्ट में पेश किया। बाद में तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने इनके साथ की थी लूट की वारदात
अलीगढ़ के थाना गभाना के गांव पिपरौठ निवासी आलोक कुमार अपनी पत्नी पूनम के साथ 8 अप्रैल की रात को अपाचे बाइक से गोविंद नगर की राधेश्याम काॅलोनी निवासी पत्नी की बहन से मिलने जा रहे थे। वृंदावन कट के पास तीनों बदमाश उनकी अपाचे बाइक व बैग लूट ले गए थे। बैग में एक हजार रुपये की नकदी और कपड़े रखे थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। बाइक आलोक के मित्र विजय की थी।

दोबारा लूट करने से पहले ही चढ़ गए पुलिस के हत्थे
सीओ सदर संदीप कुमार ने बताया कि जितेंद्र उर्फ जीतू, पवन शर्मा अपने साथी कोमल बघेल के स्थान पर सनी को साथ लेकर लूट के इरादे से आए थे। वह लूट करने में सफल होते इससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। मुठभेड़ में गिरफ्तार तीनों हिस्ट्रीशीटर बदमाश हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें