कासगंज। घर से अलीगढ़ ड्यूटी करने की कहकर निकले युवक का शव मंगलवार की सुबह को थाना ढोलना क्षेत्र के गांव बहटा के समीप आम के पेड़ पर लटका मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जिला एटा के थाना मारहरा के गांव नगला बाग निवासी महाराज सिंह का पुत्र राकेश 45 अलीगढ़ में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह सोमवार की शाम लगभग पांच बजे घर से अलीगढ़ नौकरी पर जाने की कहकर निकला था, लेकिन वह अलीगढ़ नहीं पहुंचा। मंगलवार की दोपहर को उसका शव थाना ढोलना क्षेत्र के गांव बहटा के समीप आम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना पर युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पत्नी आशा का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिजनों ने किसी पर भी हत्या करने कोई आरोप नहीं लगाया है। खुदकुशी करने की तहरीर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।