फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मस्थान समेत शहर भर में बढ़ाई चौकसी

Wed, 08 Mar 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और संवेदनशील स्थानों पर आपरेशन सर्च चलाया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ में आतंकी मुठभेड़ के बाद देश भर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मथुरा में भी देर रात तक चेकिंग की गई। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और संवेदनशील स्थानों पर आपरेशन सर्च चलाया गया।
विज्ञापन


मंगलवार की रात को श्रीकृष्ण जन्मस्थान समेत शहर के बस अड्डे और शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में पुलिस की चहलकदमी बढ़ गई। वाहन चेकिंग के साथ ही सर्च भी की गई। शाम से शुरू हुई चेकिंग रात तक चलती रही। अचानक पुलिस की चहलकदमी को देख लोग भी हैरत में दिखाई दिए।

खास यह है कि अतिसंवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर आज लठामार होली खेली जाएगी। इसके लिए पूर्व संध्या पर से ही चौकसी कड़ी कर दी गई। एसपी सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि हाई अलर्ट के चलते शहर में वाहन चेकिंग कराई गई। संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें