फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय की झलक को बाउंसरों के धक्के भी मंजूर

Wed, 09 Nov 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के मंगलवार को शूटिंग में न पहुंचने पर नंदगांव में उनके फैंस मायूस रहे। 
विज्ञापन


नंदगांव में पहली बार फिल्म की शूटिंग को लेकर आसपास के राज्यों से भी लोग शूटिंग देखने पहुंच रहे हैं। नंदगांव दो राज्यों हरियाणा और राजस्थान की सीमा के बीच बसा हुआ है। ऐसे में राजस्थान के कामां, डीग, भरतपुर और हरियाणा के होडल, पलवल तक से लोग अक्षय और उनकी फिल्म की शूटिंग देखने आ रहे हैं। मंगलवार को अक्षय की एक झलक के लिए दिन भर सड़कों पर पुलिस और बाउंसरों के धक्के खाकर भी लोग रुके रहे, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। 

मंगलवार को अक्षय कुमार बीएसएफ  के कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। शाम चार बजे अक्षय बीएसएफ  के अधिकारियों के साथ ज्ञान मोहल्ला स्थित चक्की वाली धर्मशाला में शूटिंग स्पॉट पर पहुंचे। उनके साथ कोई विदेशी अभिनेत्री भी पहुंचीं। शूटिंग स्पॉट पर आते ही अक्षय सीधे वैन में घुस गए और अगले सीन की शूटिंग की तैयारी में जुट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब पांच बजे अक्षय कुमार वैन से जींस और नीली टीशर्ट पहने उतरे और हाथ हिला कर अपने प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया। धर्मशाला के पीछे के रास्ते से शूटिंग स्थल तक पहुंचे। देर रात तक शूटिंग जारी रही। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें