फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पौराणिक स्वरूप में सजेगा-संवरेगा अक्रूर घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। ब्रज के प्रमुख तीर्थ स्थलों में शामिल अक्रूर घाट अब पौराणिक स्वरूप में सजेगा-संवरेगा। ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने घाट के सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की योजना बनाई है। करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से घाट का पौराणिक स्वरूप में जीर्णोद्धार होगा।
विज्ञापन

सीईओ एसबी सिंह ने बताया कि घाट पर बैठने की व्यवस्था, पेयजल की सुविधा और प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। साथ ही घाट की सीढ़ियों और आसपास के क्षेत्र का कायाकल्प कर उसे श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाया जाएगा।भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुडे़ इस घाट की विशेष मान्यताएं हैं। ऐसी मान्यताओं के कारण यह स्थल श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र माना जाता है। अब इसे विकसित कर पर्यटन और पौराणिक स्वरूप में विकसित किया जाएगा। घाट के सौंदर्यीकरण कार्य में परंपरागत स्वरूप को बनाए रखते हुए आधुनिक सुविधाएं जोड़ी जाएंगी। इससे न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी, बल्कि यहां आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को ब्रज संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें